Sunday 21 August 2016

Messages to Start your day Beautifully -

1. जिदंगी मे कभी भी किसी को
      बेकार मत समझना,क्योक़ि
        बंद पडी घडी भी दिन में
          दो बार सही समय बताती है।

2. किसी की बुराई तलाश करने
      वाले इंसान की मिसाल उस
       मक्खी की तरह है जो सारे
         खूबसूरत जिस्म को छोडकर
           केवल जख्म पर ही बैठती है।

3. टूट जाता है गरीबी मे
      वो रिश्ता जो खास होता है,
        हजारो यार बनते है
          जब पैसा पास होता है।

4. मुस्करा कर देखो तो
      सारा जहाॅ रंगीन है,
        वर्ना भीगी पलको
          से तो आईना भी
             धुधंला नजर आता है।

5..जल्द मिलने वाली चीजे
      ज्यादा दिन तक नही चलती,
        और जो चीजे ज्यादा
           दिन तक चलती है
             वो जल्दी नही मिलती।

6. बुरे दिनो का एक
      अच्छा फायदा
         अच्छे-अच्छे दोस्त
            परखे जाते है।

7. बीमारी खरगोश की तरह
      आती है और कछुए की तरह
        जाती है;
          जबकि पैसा कछुए की तरह
             आता है और.खरगोश की
                तरह जाता है।

8. छोटी छोटी बातो मे
      आनंद खोजना चाहिए
        क्योकि बङी बङी तो
          जीवन मे कुछ ही होती है।

9. ईश्वर से कुछ मांगने पर
      न मिले तो उससे नाराज
        ना होना क्योकि ईश्वर
           वह नही देता जो आपको
             अच्छा लगता है बल्कि
             वह देता है जो आपके लिए
                    अच्छा होता है

10. लगातार हो रही
        असफलताओ से निराश
           नही होना चाहिए क्योक़ि
           कभी-कभी गुच्छे की आखिरी
           चाबी भी ताला खोल देती है।

11. ये सोच है हम इसांनो की
        कि एक अकेला
          क्या कर सकता है
             पर देख जरा उस सूरज को
           वो अकेला ही तो चमकता है।

12. रिश्ते चाहे कितने ही बुरे हो
        उन्हे तोङना मत क्योकि
          पानी चाहे कितना भी गंदा हो
           अगर प्यास नही बुझा सकता
              वो आग तो बुझा सकता है।

13. अब वफा की उम्मीद भी
         किस से करे भला
            मिटटी के बने लोग
               कागजो मे बिक जाते है।

14. इंसान की तरह बोलना
         न आये तो जानवर की तरह
             मौन रहना अच्छा है।

15. जब हम बोलना
         नही जानते थे तो
           हमारे बोले बिना'माँ'
      हमारी बातो को समझ जाती थी।
            और आज हम हर बात पर
                 कहते है छोङो भी 'माँ'
                  आप नही समझोंगी।

16. शुक्र गुजार हूँ
        उन तमाम लोगो का
           जिन्होने बुरे वक्त मे
              मेरा साथ छोङ दिया
                 क्योकि उन्हे भरोसा था
                    कि मै मुसीबतो से
              अकेले ही निपट सकता हूँ।

17. शर्म की अमीरी से
         इज्जत की गरीबी अच्छी है।

18. जिदंगी मे उतार चङाव
         का आना बहुत जरुरी है
          क्योकि ECG मे सीधी लाईन
            का मतलब मौत ही होता है।

19. रिश्ते आजकल रोटी
         की तरह हो गए है
            जरा सी आंच तेज क्या हुई
            जल भुनकर खाक हो जाते।

20. जिदंगी मे अच्छे लोगो की
        तलाश मत करो
          खुद अच्छे बन जाओ
            आपसे मिलकर शायद
               किसी की तालाश पूरी हो।

Say : APJ Abdul Kalams's 

दिल को छुले ऐसी खूबसूरत लाइन



1. क़ाबिल लोग न तो किसी को दबाते हैं और न ही किसी से दबते हैं।

2. ज़माना भी अजीब हैं, नाकामयाब लोगो का मज़ाक उड़ाता हैं और कामयाब लोगो से जलता हैं।

3. कैसी विडंबना हैं ! कुछ लोग जीते-जी मर जाते हैं, और कुछ लोग मर कर भी अमर हो जाते हैं

4. इज्जत किसी आदमी की नही जरूरत की होती हैं. जरूरत खत्म तो इज्जत खत्म।

5. सच्चा चाहने वाला आपसे प्रत्येक तरह की बात करेगा. आपसे हर मसले पर बात करेगा लेकिन
धोखा देने वाला सिर्फ प्यार भरी बात करेगा।

6. हर किसी को दिल में उतनी ही जगह दो जितनी वो देता हैं.. वरना या तो खुद रोओगे, या वो तुम्हें रूलाऐगा

7. खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो

8. अगर जिंदगी में सफल होना हैं तो पैसों को हमेशा जेब में रखना, दिमाग में नही

9. इंसान अपनी कमाई के हिसाब से नही,अपनी जरूरत के हिसाब से गरीब होता हैं

10. जब तक तुम्हारें पास पैसा हैं, दुनिया पूछेगी भाई तू कैसा हैं

11. हर मित्रता के पीछे कोई न कोई स्वार्थ छिपा होता हैं ऐसी कोई भी मित्रता नही जिसके पीछे स्वार्थ न छिपा हो

12. दुनिया में सबसे ज्यादा सपने तोड़े हैं इस बात ने,कि लोग क्या कहेंगे..

13. जब लोग अनपढ़ थे तो परिवार एक हुआ करते थे, मैने टूटे परिवारों में अक्सर पढ़े-लिखे लोग देखे हैं

14. जन्मों-जन्मों से टूटे रिश्ते भी जुड़ जाते हैं बस सामने वाले को आपसे काम पड़ना चाहिए

15. हर प्रॉब्लम के दो सोल्युशन होते हैं.. भाग लो..
(run away) भाग लो..
(participate) पसंद आपको ही करना हैं

16. इस तरह से अपना व्यवहार रखना चाहिए कि अगर कोई तुम्हारे बारे में बुरा भी कहे, तो कोई भी उस पर विश्वास न करे

17. अपनी सफलता का रौब माता पिता को मत दिखाओ, उन्होनें अपनी जिंदगी हार के आपको जिताया हैं

18. यदि जीवन में लोकप्रिय होना हो तो सबसे ज्यादा ‘आप’ शब्द का, उसके बाद ‘हम’ शब्द का और सबसे कम ‘मैं’ शब्द का उपयोग करना चाहिए

19. इस दुनिया मे कोई किसी का हमदर्द नहीं होता, लाश को शमशान में रखकर अपने लोग ही पुछ्ते हैं.. और कितना वक़्त लगेगा

20. दुनिया के दो असम्भव काम- माँ की “ममता” और पिता की “क्षमता” का अंदाज़ा लगा पाना

21. कितना कुछ जानता होगा वो शख़्स मेरे बारे में जो मेरे मुस्कराने पर भी जिसने पूछ लिया कि तुम उदास क्यों हो

22. यदि कोई व्यक्ति आपको गुस्सा दिलाने मे सफल रहता हैं तो समझ लीजिये आप उसके हाथ की कठपुतली हैं

23. मन में जो हैं साफ-साफ कह देना चाहिए Q कि सच बोलने से फैसलें होते हैं और झूठ बोलने से फासलें

24. यदि कोई तुम्हें नजरअंदाज कर दे तो बुरा मत मानना, Q कि लोग अक्सर हैसियत से बाहर मंहगी चीज को नजरंअदाज कर ही देते हैं

25. संस्कारो से भरी कोई धन दौलत नही है

26. गलती कबूल़ करने और गुनाह छोङने में कभी देर ना करना, Q कि सफर जितना लंबा होगा वापसी उतनी ही मुशिकल हो जाती हैं

27. दुनिया में सिर्फ माँ-बाप ही ऐसे हैं जो बिना स्वार्थ के प्यार करते हैं

28. कोई देख ना सका उसकी बेबसी जो सांसें बेच रहा हैं गुब्बारों मे डालकर

29. घर आये हुए अतिथि का कभी अपमान मत करना, क्योकि अपमान तुम उसका करोगे और तुम्हारा अपमान समाज करेगा

30. जो भाग्य में हैं वह भाग कर आयेगा और जो भाग्य में नही हैं वह आकर भी भाग जायेगा

31. हँसते रहो तो दुनिया साथ हैं, वरना आँसुओं को तो आँखो में भी जगह नही मिलती

32. दुनिया में भगवान का संतुलन कितना अद्भुत हैं, 100 कि.ग्रा.अनाज का बोरा जो उठा सकता हैं वो खरीद नही सकता और जो खरीद सकता हैं वो उठा नही सकता

33. जब आप गुस्सें में हो तब कोई फैसला न लेना और जब आप खुश हो तब कोई वादा न करना (ये याद रखना कभी नीचा नही देखना पड़ेगा)

34. मेने कई अपनों को वास्तविक जीवन में शतरंज खेलते देखा है

35. जिनमें संस्कारो और आचरण की कमी होती हैं वही लोग दूसरे को अपने घर बुला कर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं

36. मुझे कौन याद करेगा इस भरी दुनिया में, हे ईशवर बिना मतल़ब के तो लोग तुझे भी याद नही करते

37. अगर आप किसी को धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं तो मान कर चलना की ऊपर वाला भी आपको धोखा देगा क्योकि उसके यहाँ हर बात का इन्साफ जरूर होता है

Monday 15 August 2016

15अगस्त स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ

"परी हो तुम गुजरात की, रूप तेरा मद्रासी !
🌿💕🌿
सुन्दरता कश्मीर की तुम में, सिक्किम जैसा शर्माती !!
. 🌿💕🌿
खान-पान पंजाबी जैसा, बंगाली जैसी बोली !
🌿💕🌿
केरल जैसी आंख तुम्हारी, है दिल तो तुम्हारा दिल्ली !!
🌿💕🌿
महाराष्ट्र तुम्हारा फ़ैशन है, तो गोवा नया जमाना !
🌿💕🌿
खुशबू हो तुम कर्नाटक की, बल तो तेरा हरियाणा !!
🌿💕🌿
सीधी-सादी उड़ीसा जैसी, एम.पी. जैसा मुस्काना !
🌿💕🌿
दुल्हन तुम राजस्थानी जैसी, त्रिपुरा जैसा इठलाना !!
🌿💕🌿
झारखंड तुम्हारा आभूषण, तो मेघालय तुम्हारी बिन्दीया है !
🌿💕🌿
सीना तुम्हारा यू.पी है तो, हिमाचल तुम्हारी निन्दिया है !!
🌿💕🌿
कानों का कुंडल छत्तीसगढ़, तो मिज़ोरम तुम्हारी पायल है
🌿💕🌿
बिहार गले का हार तुम्हारा,
तो आसाम तुम्हारा आंचल है !!
🌿💕🌿
नागालैंड- आन्ध्र दो हाथ तुम्हारे, तो ज़ुल्फ़ तुम्हारा अरुणाचल है !
🌿💕🌿
नाम तुम्हारा भारत माता,
तो पवित्र तुम्हारा उत्तरांचल है !!
🌿💕🌿
सागर है परिधान तुम्हारा,
तिल जैसे है दमन-द्वीव !
🌿💕🌿
मोहित हो जाता है सारा जग,
रहती हो तुम कितनी सजीव !!
🌿💕🌿
अंडमान और निकोबार द्वीप,
पुष्पों का गुच्छ तेरे बालों में !
🌿💕🌿
झिल-मिल, झिल-मिल से लक्षद्वीप, जो चमक रहे तेरे गालों में !!
🌿💕🌿
ताज तुम्हारा हिमालय है,
तो गंगा पखारती चरण तेरे !
🌿💕🌿
कोटि-कोटि हम भारत वासियों का,
🌿💕🌿
स्वीकारो तुम नमन मेरे !!
जय हो।
🌿💕🌿
भारत माता की जय।

Friday 12 August 2016

question for icecream

Son Daughter Bride Thought


कोर्ट में एक अजीब मुकदमा आया😔

कोर्ट में एक अजीब मुकदमा आया😔
😔एक सिपाही एक कुत्ते को बांध कर लाया😔
😔सिपाही ने जब कटघरे में आकर  कुत्ता खोला😔
😔कुत्ता रहा चुपचाप, मुँह से कुछ ना बोला..!😔
😔नुकीले दांतों में कुछ खून-सा नज़र आ रहा था😔
😔चुपचाप था कुत्ता, किसी से ना नजर मिला रहा था😔
😔फिर हुआ खड़ा एक वकील ,देने लगा दलील😔
😔बोला, इस जालिम के कर्मों से यहाँ मची तबाही है😔
😔इसके कामों को देख कर इन्सानियत घबराई है😔
😔ये क्रूर है, निर्दयी है, इसने तबाही मचाई है😔
😔दो दिन पहले जन्मी एक कन्या, अपने दाँतों से खाई है😔
😔अब ना देखो किसी की बाट😔
😔आदेश करके उतारो इसे मौत के घाट😔
😔जज की आँख हो गयी लाल😔
😔तूने क्यूँ खाई कन्या, जल्दी बोल डाल😔
😔तुझे बोलने का मौका नहीं देना चाहता😔
😔लेकिन मजबूरी है, अब तक तो तू फांसी पर लटका पाता😔
😔जज साहब, इसे जिन्दा मत रहने दो😔
😔कुत्ते का वकील बोला, लेकिन इसे कुछ कहने तो दो😔
😔फिर कुत्ते ने मुंह खोला ,और धीरे से बोला😔
😔हाँ, मैंने वो लड़की खायी है😔
😔अपनी कुत्तानियत निभाई है😔
😔कुत्ते का धर्म है ना दया दिखाना😔
😔माँस चाहे किसी का हो, देखते ही खा जाना😔
😔पर मैं दया-धर्म से दूर नही😔
😔खाई तो है, पर मेरा कसूर नही😔
😔मुझे याद है, जब वो लड़की छोरी कूड़े के ढेर में पाई थी😔
😔और कोई नही, उसकी माँ ही उसे फेंकने आई थी😔
😔जब मैं उस कन्या के गया पास😔
😔उसकी आँखों में देखा भोला विश्वास😔
😔जब वो मेरी जीभ देख कर मुस्काई थी😔
😔कुत्ता हूँ, पर उसने मेरे अन्दर इन्सानियत जगाई थी😔
😔मैंने सूंघ कर उसके कपड़े, वो घर खोजा था😔
😔जहाँ माँ उसकी थी, और बापू भी सोया था😔
😔मैंने भू-भू करके उसकी माँ जगाई😔
😔पूछा तू क्यों उस कन्या को फेंक कर आई😔
😔चल मेरे साथ, उसे लेकर आ😔
😔भूखी है वो, उसे अपना दूध पिला😔
😔माँ सुनते ही रोने लगी😔
😔अपने दुख सुनाने लगी😔
😔बोली, कैसे लाऊँ अपने कलेजे के टुकड़े को😔
😔तू सुन, तुझे बताती हूँ अपने दिल के दुखड़े को😔
😔मेरी सासू मारती है तानों की मार😔
😔मुझे ही पीटता है, मेरा भतार😔
😔बोलता है लङ़का पैदा कर हर बार 😔
😔लङ़की पैदा करने की है सख्त मनाही😔
😔कहना है उनका कि कैसे जायेंगी ये सारी ब्याही😔
😔वंश की तो तूने काट दी बेल😔
😔जा खत्म कर दे इसका खेल😔
😔माँ हूँ, लेकिन थी मेरी लाचारी😔
😔इसलिए फेंक आई, अपनी बिटिया प्यारी😔
😔कुत्ते का गला भर गया😔
😔लेकिन बयान वो पूरे बोल गया....!😔
😔बोला, मैं फिर उल्टा आ गया😔
😔दिमाग पर मेरे धुआं सा छा गया😔
😔वो लड़की अपना, अंगूठा चूस रही थी😔
😔मुझे देखते ही हंसी, जैसे मेरी बाट में जग रही थी😔
😔कलेजे पर मैंने भी रख लिया था पत्थर😔
😔फिर भी काँप रहा था मैं थर-थर😔
😔मैं बोला, अरी बावली, जीकर क्या करेगी😔
😔यहाँ दूध नही, हर जगह तेरे लिए जहर है, पीकर क्या करेगी😔
😔हम कुत्तों को तो, करते हो बदनाम😔
😔परन्तु हमसे भी घिनौने, करते हो काम😔
😔जिन्दी लड़की को पेट में मरवाते हो😔
😔और खुद को इंसान कहलवाते हो😔
😔मेरे मन में, डर कर गयी उसकी मुस्कान
😔लेकिन मैंने इतना तो लिया था जान😔
😔जो समाज इससे नफरत करता है😔
😔कन्याहत्या जैसा घिनौना अपराध करता है😔
😔वहां से तो इसका जाना अच्छा😔
😔इसका तो मर जान अच्छा😔
😔तुम लटकाओ मुझे फांसी, चाहे मारो जूत्ते😔
😔लेकिन खोज के लाओ, पहले वो इन्सानी कुत्ते😔
😥लेकिन खोज के लाओ, पहले वो इन्सानी कुत्ते ..!! Please read and share.👏
👏...
मेरा सभी भारत वासियों से विनम्र निवेदन है
की
ऐसी कवितायेँ रोज रोज नहीं मिलतीं
इसलिये इस कविता को अधिक से अधिक शेयर कर मानवता का परिचय दें

Very beautifully written by Gulzar

लोग सच कहते हैं -
औरतें बेहद अजीब होतीं है

रात भर पूरा सोती नहीं
थोड़ा थोड़ा जागती रहतीं है
नींद की स्याही में
उंगलियां डुबो कर
दिन की बही लिखतीं
टटोलती रहतीं है
दरवाजों की कुंडियाॅ
बच्चों की चादर
पति का मन..
और जब जागती हैं सुबह
तो पूरा नहीं जागती
नींद में ही भागतीं है

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं

हवा की तरह घूमतीं, कभी घर में, कभी बाहर...
टिफिन में रोज़ नयी रखतीं कविताएँ
गमलों में रोज बो देती आशाऐं

पुराने अजीब से गाने गुनगुनातीं
और चल देतीं फिर
एक नये दिन के मुकाबिल
पहन कर फिर वही सीमायें
खुद से दूर हो कर भी
सब के करीब होतीं हैं

औरतें सच में, बेहद अजीब होतीं हैं

कभी कोई ख्वाब पूरा नहीं देखतीं
बीच में ही छोड़ कर देखने लगतीं हैं
चुल्हे पे चढ़ा दूध...

कभी कोई काम पूरा नहीं करतीं
बीच में ही छोड़ कर ढूँढने लगतीं हैं
बच्चों के मोजे, पेन्सिल, किताब
बचपन में खोई गुडिया,
जवानी में खोए पलाश,

मायके में छूट गयी स्टापू की गोटी,
छिपन-छिपाई के ठिकाने
वो छोटी बहन छिप के कहीं रोती...

सहेलियों से लिए-दिये..
या चुकाए गए हिसाब
बच्चों के मोजे, पेन्सिल किताब

खोलती बंद करती खिड़कियाँ
क्या कर रही हो?
सो गयी क्या ?
खाती रहती झिङकियाँ

न शौक से जीती है ,
न ठीक से मरती है
कोई काम ढ़ंग से नहीं करती है

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं ।

कितनी बार देखी है...
मेकअप लगाये,
चेहरे के नील छिपाए
वो कांस्टेबल लडकी,
वो ब्यूटीशियन,
वो भाभी, वो दीदी...

चप्पल के टूटे स्ट्रैप को
साड़ी के फाल से छिपाती
वो अनुशासन प्रिय टीचर
और कभी दिख ही जाती है
कॉरीडोर में, जल्दी जल्दी चलती,
नाखूनों से सूखा आटा झाडते,

सुबह जल्दी में नहाई
अस्पताल मे आई वो लेडी डॉक्टर
दिन अक्सर गुजरता है शहादत में
रात फिर से सलीब होती है...

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं

सूखे मौसम में बारिशों को
याद कर के रोतीं हैं
उम्र भर हथेलियों में
तितलियां संजोतीं हैं

और जब एक दिन
बूंदें सचमुच बरस जातीं हैं
हवाएँ सचमुच गुनगुनाती हैं
फिजाएं सचमुच खिलखिलातीं हैं

तो ये सूखे कपड़ों, अचार, पापड़
बच्चों और सारी दुनिया को
भीगने से बचाने को दौड़ जातीं हैं...

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं ।

खुशी के एक आश्वासन पर
पूरा पूरा जीवन काट देतीं है
अनगिनत खाईयों को
अनगिनत पुलो से पाट देतीं है.

सच है, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं ।

ऐसा कोई करता है क्या?
रस्मों के पहाड़ों, जंगलों में
नदी की तरह बहती...
कोंपल की तरह फूटती...

जिन्दगी की आँख से
दिन रात इस तरह
और कोई झरता है क्या?
ऐसा कोई करता है क्या?

सच मे, औरतें बेहद अजीब होतीं हैं

(हमारे जीवन में ख़ुशी, समर्पण और प्रेम बरसाने वाली हर महिला को सादर समर्पित)

Sunday 7 August 2016

तीन चीजे ज़िन्दगी में अनमोल होती है

तीन चीजे ज़िन्दगी में अनमोल होती है
1.माँ बाप
2.समय
3.मौका
तीन चीजे सोच समझ कर उठाओ
1.कदम
2.कसम
3.कलम
तीन चीजे सोच कर करो -
1.प्यार
2.बात
3.फैसला
तीन चीजे किसी का इन्तेजार नहीं करती -
1.मौत
2.वक्त
3.उमर
तीन चीजे को कभी छोटा न समझो -
1.कर्ज
2.फर्ज
3.मर्ज
तीन चीजे हमेशा दर्द देती है
1.धोखा
2.गरीबी
3.यादें
तीन चीजे से हमेशा खुश रहेंगे
1.भगवान
2.परिवार
3.दोस्त
ये मैसेज तिन लोगो को भेजो और
चमतकार देखो

फायदेमंद भोजन जो कर सकते हैं नुकसान

आज के विचार में हम बात करते हैं कुछ ऐसे भोजन के बारे में जो स्वास्थ्यवर्धक तो है पर गलत समय पर खाने से वह आपको फायदे की जगह नुकसान करेंगे।

1. केला - वैसे तो केला एक बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक फल माना गया है, जो आपका बल बढ़ाता है। लेकिन अगर इसे सुबह भूखे पेट खाएँ तो यह कैल्शियम और मैग्नीशियम का बैलेंस बिगाड़ कर आपके शरीर में जलन पैदा  करेगा।

2. सेब - रात को सेब खाने से शरीर में एसिड ज्यादा बनेगा, जिससे आपको खाना पचाने की प्रॉब्लम होगी। इसलिए रात को कभी भी सेब ना खाएँ।

3. ग्रीन टी - आजकल वजन कम करने के लिए लोग ग्रीन टी का बहुत प्रयोग करते हैं। लेकिन इसे रात के समय में ले। सुबह भूखे पेट लेने से यह आपको फायदा नहीं करेगा।

4. कॉफी - इसे रात में ना लें। कैफीन ज्यादा होने से आपको नींद नहीं आने की शिकायत रहेगी। शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

5. चाय - चाय आप कभी खाली पेट ना पिएँ, वरना एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है। और हमेशा खाली चाहे भी ना लें। चाय के साथ हमेशा बिस्किट या कुछ और जरूर लेवे।

6. दूध - भूखे पेट कभी दूध न पिएँ, क्योंकि इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन पेट की माँस पेशियों को कमजोर करेंगे।

7. दाल - देर रात को दाल न खाएँ, क्योंकि इन में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे पाचन नहीं होगा। और indigestion की प्रॉब्लम हो सकती है।

मित्रों !! इसके अलावा आइए कुछ ऐसी चीजे जानते हैं जो छोटी है पर बहुत उपयोगी है।
1) रात को ग्रीन टी लेने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
2) रात के खाने में हरी मिर्च लेकर भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
3) सुबह भूखे पेट फल खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। लेटेस्ट रिसर्च से पता चला है कि इस से कैंसर जैसे रोग भी रोके जा सकते हैं।
4) जो लोग सुबह 1 लीटर पानी पीते हैं वह लोग ज्यादा स्वस्थ रहते हैं।
5) खाने के पहले और बाद 45 मिनट तक पानी ना पिएँ, तो खाना पूर्ण रूप से पच सकता है।
6) सिर्फ सुबह सबसे पहले आधा लिटर गरम पानी पीकर आप अपना पेट का फैट कम कर सकते हैं।

🎀मित्रों !! यह थे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जिन्हें आप अपना कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
💐धन्यवाद