Friday, 25 July 2014

आज का ज्ञान...

आज का ज्ञान... चाय में गिरी हुई बिस्किट को दुसरी बिस्किट से निकालनें की कोशिश ना करें...! वरना जो हाथ मे है उससे भी हाथ धो बैठोगे !! *** नंगे पाव चलता इन्सान को लगता है कि "चप्पल होते तो कितना अच्छा होता"

. बाद मेँ, "साइकिल होती तो कितना अच्छा होता" . उसके बाद, "मोपेड होता तो थकान नही लगती" . बद मेँ सोचता है "मोटर साइकिल होती तो बातो- बातो मेँ रास्ता कट जाता" . फिर ऐसा लगता है, "कार होती तो धुप नही लगती" . फिर लगता है कि, "हवाई जहाज होती तो इन ट्राफिक कि जंजट नही होती" . जब हवाई जहाज मेँ बेठकर नीचे हरे-भरे घास के मैदान देखता है तो सोचता है, कि "नंगे पाव घास मेँ चलता तो दिल को कितनी तसल्ली मिलती" . . ""जरुरत के मुताबिक जिंदगी जिओ - ख्वाहिशों के मुताबिक नहीं। . क्योंकि जरुरत तो फकीरों की भी पूरी हो जाती है; और ख्वाहिशें बादशाहों की भी अधूरी रह जाती है""

Sunday, 20 July 2014

Ye laal ishq, ye malaal ishq

Ye laal ishq, ye malaal ishq Ye aib ishq, ye bair ishq (x2) Ishq-ishq, Ishq-ishq.. Tujh sang bair lagaya aisa Tujh sang bair lagaya aisa Raha na main phir apne jaisa Ho raha na main phir apne jaisa Mera naam ishq Tera naam ishq (x3) Mera naam, Tera naam Mera naam ISHQ! Ye laal ishq, ye malaal ishq Ye aib ishq, ye bair ishq (x2) Ishq-ishq, Ishq-ishq Apna naam badal dun Ya tera naam chhupa lun Ya chhod ke saari aag Main vairaag utha lun Bas ek rahe mera kaam ishq Mera kaam ishq Mera kaam ishq Mera naam ishq Tera naam ishq Mera naam, Tera naam Mera naam ISHQ! Ye laal ishq, ye malaal ishq Ye aib ishq, ye bair ishq (x2) Ye kaali raat jakad lun Ye thanda chand pakad lun (x2) Din-raat ke bairi bhed ka Rukh mod ke main rakh dun Tujh sang bair lagaya aisa Raha na main phir apne jaisa Raha na main phir apne jaisa Mera naam ishq Tera naam ishq (x3) Mera naam, Tera naam Mera naam ISHQ! Ye laal ishq Ye malaal ishq Ye aib ishq Ye bair ishq (x2)

Friday, 18 July 2014

ना जाने कौनसी "मुलाक़ात" आख़री होगी.

एक था भगवान, एक था शैतान..... दोनों में जब झगड़ा हुआ तो, बहुत हुआ नुकसान.... दोनों ने मिलकर, निकाला समस्या का समाधान.... एक खिलौना बनाया, और उसका नाम रखा इंसान.... शैतान ने अपनी ताकते दी, क्रोध,धंमड और जलन..... भगवान ने अपने अंश दिये, प्यार,दया और सम्मान... भगवान से मुस्कराकर बोला शैतान, न तेरा नुकसान,न मेरा नुकसान...... तू जीते या मैं जीतू, हारेगा इंसान ..... . और इसलिए कहते है... कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो, कोई रुठे तो उसे मनाना सीखो ... रिश्ते तो मिलते है मुकद्दर से, बस उन्हे खूबसूरती से निभाना सीखों। जन्म लिया है तो सिर्फ साँसे मत लीजिये, जीने का शौक भी रखिये.. शमशान ऐसे लोगो की राख से... भरा पड़ा है जो समझते थे,,, दुनिया उनके बिना चल नहीं सकती. हाथ में टच फ़ोन, बस स्टेटस के लिये अच्छा है… सबके टच में रहो, जींदगी के लिये ज्यादा अच्छा है… ज़िन्दगी में ना ज़ाने कौनसी बात "आख़री" होगी, ना ज़ाने कौनसी रात "आख़री" होगी । मिलते, जुलते, बातें करते रहो यार एक दूसरे से, ना जाने कौनसी "मुलाक़ात" आख़री होगी.

Thursday, 17 July 2014

सर झुकाने से नमाज़ें अदा नहीं होती...!!!

सर झुकाने से नमाज़ें अदा नहीं होती...!!! दिल झुकाना पड़ता है इबादत के लिए...! पहले मैं होशियार था, इसलिए दुनिया बदलने चला था, आज मैं समझदार हूँ, इसलिए खुद को बदल रहा हूँ। बैठ जाता हूं मिट्टी पे अक्सर... क्योंकि मुझे अपनी औकात अच्छी लगती है.. मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीक़ा, चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना । ऐसा नहीं है कि मुझमें कोई ऐब नहीं है पर सच कहता हूँ मुझमे कोई फरेब नहीं है जल जाते हैं मेरे अंदाज़ से मेरे दुश्मन क्यूंकि एक मुद्दत से मैंने न मोहब्बत बदली और न दोस्त बदले .

Tuesday, 15 July 2014

10 सुरंग और 50 पुल के बाद मां का दरबार

10 सुरंग और 50 पुल के बाद मां का दरबार 4 July, 2014 वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को शुक्रवार को एक बड़ा तोहफा मिल गया, जिसका नाम है श्रीशक्ति एक्सप्रेस. अब भक्त माता के दर्शन के लिए जम्मू उतरने की बजाय सीधे कटरा तक जा सकेंगे. ये हैं इस रूट और ट्रेन की खास बातें, जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे. 1. कटरा-उधमपुर रेल लिंक की लंबाई करीब 25 किलोमीटर है. 2. रास्ते में 10 छोटी सुरंग और 50 से भी ज्यादा छोटे-बड़े पुल हैं. 3. रूट के बीच सबसे ऊंचे पुल की ऊंचाई 85 मीटर है जो कुतुबमीनार से भी अधिक है. 4. कटरा और उधमपुर के बीच चक्रखवाल नाम का एक छोटा स्टेशन आएगा. 5. इस रेल लिंक को बनाने में लगभग 1090 करोड़ रुपये की लागत आई है. 6. त्रिकुटा पहाड़ियों पर बना यह स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन कहलाएगा. 7. स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म होंगे. 8. रूट पर सबसे लंबी सुरंग की लंबाई 3.15 किलोमीटर है. 9. कटरा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए टूरिस्ट गाइड, क्लॉक रूम, वेटिंग हॉल, वीआईपी लॉन्ज, एसकेलेटर्स, लिफ्ट और पार्किंग के अलावा कई हाइटेक सुविधाएं होंगी. 10. रूट पर दो ट्रेन दौंड़ेंगी- दिल्ली- कटरा एक्सप्रेस और कालका-कटरा एक्सप्रेस.

'ABCD aati hai??

'ABCD aati hai?? Agar aati bhi hogi to aisi nahi aati hogi.. A=Ambe B=Bhawani C=Chamunda D=Durga E=Eaindry F=Farshadharni G=Gayatri H=Hinglaaj I=Indrani J=Jagdamba K=Kalyani L=Laxmi M=Mahakali N=Narayani O=Omsati P=Parvati Q=Qaatyayani R=Ratnapriya S=Sheetala T=Tapasvini U=Utkarshini V=Vaishnavi W=Warahi Y=Yami Z=Zyama.. ABCD padhte jao JAI MATA DI kehte jao

Sunday, 13 July 2014

एक घर के सामने सडक

एक घर के सामने सडक बन रही थी, गरीब मजदूरिन वहाँ काम कर रही थी. मजदूरिन के घर का सारा बोझ उसी पर पडा था, उसका नन्हा सा बच्चा साथ ही खडा था. उसके घर के सारे बर्तन सूखे थे, दो दिन से उसके बच्चे भूखे थे. बच्चे की निगाह सामने के बँगले पर पडी, देखी, घर की मालकिन, हाथ मे रोटी लिये खडी. बच्चे ने कातर दृष्टि मालकिन की तरफ डाली, लेकिन मालकिन ने रोटी, पालतू कुत्ते की तरफ उछाली. कुत्ते ने सूँघकर रोटी वहीं छोड दी, और अपनी गर्दन दूसरी तरफ मोड दी! कुत्ते का ध्यान, नही रोटी की तरफ जरा था, शायद उसका पेट पूरा भरा था! ये देख कर बच्चा गया माँ के पास, भूखे मन मे रोटी की लिये आस. बोला- माँ! क्या रोटी मै उठा लूँ? तू जो कहे तो वो मै खा लूँ? माँ ने पहले तो बच्चे को मना किया, बाद मे मन मे ये खयाल किया कि- कुत्ता अगर भौंका तो मालिक उसे दूसरी रोटी दे देगा, मगर मेरा बच्चा रोया तो उसकी कौन सुनेगा? माँ के मन मे खूब हुई कशमकश, लेकिन बच्चे की भूख के आगे वो थी बेबस. माँ ने जैसे ही हाँ मे सिर हिलाया, बच्चे ने दरवाजे की जाली मे हाथ घुसाया. बच्चे ने डर से अपनी आँखों को भींचा, और धीरे से रोटी को अपनी तरफ खींचा! कुत्ता ये देखकर बिल्कुल नही चौंका! चुपचाप देखता रहा! जरा भी नही भौंका!! कुछ मनुष्यों ने तो बेची सारी अपनी हया है, लेकिन कुत्ते के मन मे अब भी शेष दया है…….!!!!!