Friday, 26 October 2018

इस गीत को हर सुहागन से शेयर करें और सौ गुना फ़ल पायें ....

" सुहागन दे करवा , ,......
सुहागन ले करवा.........."

सुबह सवेरे उठ के.......
करवा माता धयाये.......
नहा धो कर वसत्र पहन ले.....
जो पिया को भाये.......

सुहागन ले करवा.....
सुहागन दे करवा......

चूड़ी बिंदी लिपस्टिक लगा कर...
हो जाऔ तैयार.....
करवाचौथ मनाऔ.........
और पाऔ पति का प्यार........

सुहागन दे करवा.........
सुहागन ले करवा........

सोने का तेरा दीवला......
चाँदी की तेरी बाती.....
सौभाग्य तू पाये.........
प्यार बढ़े दिन राती........

सुहागन दे करवा.......
सुहागन ले करवा.......

व्रत रख के कहानी सुनके...
चाँद को देवे अरक.......
करवा माता कृपा करे.....
करदे घर को स्वरग............

सुहागन दे करवा.......
सुहागन ले करवा.......,,

☀ 👩👸👩👸👩 ☀

इस गीत को हर सुहागन से शेयर करें और सौ गुना फ़ल पायें ....
धन्यवाद....

Sunday, 7 October 2018

यह नज़्म आज से 35 साल पहले, हक़ीम सईद साहिब ने कही थी।



जहाँ तक काम चलता हो ग़ज़ा से,
वहाँ तक चाहिए बचना दवा से।

अगर ख़ून कम बने, बलगम ज़्यादा,
तो खायें गाज़र, चने, शलगम ज़्यादा।

 ज़िगर के बल पे है इंसान जीता,
अगर ज़हफ़ जिगर है तो खा पपीता।

 ज़िगर में हो अगर गर्मी का एहसास,
 मुरब्बा आंवला खा या अनन्नास।

अगर होती है माएदा मे गरानी,
तो पी ले सौंफ या अदरक का पानी।

थकन से हों अगर अज़लात ढीले ,
तो फ़ौरन दूध गर्मा गरम पी ले।

जो दुखता हो गला नज़ले के मारे,
तो कर नमकीन पानी के ग़रारे।

अगर हो दर्द से दांतों के बे कुल,
तो ऊँगली से मसूड़ो पर नमक मल।

जो ताक़त मे कमी होती हो महसूस,
तो मिश्री की डली मुल्तान की चूस।

शिफा चाहिए अगर खाँसी से जल्दी,
तो पी ले दूध में थोड़ी सी हल्दी।

अगर कानों में तकलीफ़ होए,
तो सरसों का तेल फाये से निचोड़ें।

अगर आँखों में पड़ जाते हो जाले,
तो दखनी मिर्च घी के साथ खा ले।

 तपेदिक से अगर चाहिए रिहाई,
बदल पानी का गन्ना चूस भाई।

 दमा मे यह ग़ज़ा बेशक है अच्छी,
 खटाई छोड़ खा दरिया की मछली।

अगर तुझ को लगे जाड़े में सर्दी ,
तो इस्तेमाल कर अंडे की ज़र्दी।

जो बदहज़मी में तू चाहे अफाका,
तो दो एक वक्त कर ले तू फ़ाक़ा।

प्लीज शेयर करें। शुक्रिया।

Wednesday, 26 September 2018

यह नज़्म आज से 35 साल पहले, हक़ीम सईद साहिब ने कही थी।



जहाँ तक काम चलता हो ग़ज़ा से,
वहाँ तक चाहिए बचना दवा से।

अगर ख़ून कम बने, बलगम ज़्यादा,
तो खायें गाज़र, चने, शलगम ज़्यादा।

 ज़िगर के बल पे है इंसान जीता,
अगर ज़हफ़ जिगर है तो खा पपीता।

 ज़िगर में हो अगर गर्मी का एहसास,
 मुरब्बा आंवला खा या अनन्नास।

अगर होती है माएदा मे गरानी,
तो पी ले सौंफ या अदरक का पानी।

थकन से हों अगर अज़लात ढीले ,
तो फ़ौरन दूध गर्मा गरम पी ले।

जो दुखता हो गला नज़ले के मारे,
तो कर नमकीन पानी के ग़रारे।

अगर हो दर्द से दांतों के बे कुल,
तो ऊँगली से मसूड़ो पर नमक मल।

जो ताक़त मे कमी होती हो महसूस,
तो मिश्री की डली मुल्तान की चूस।

शिफा चाहिए अगर खाँसी से जल्दी,
तो पी ले दूध में थोड़ी सी हल्दी।

अगर कानों में तकलीफ़ होए,
तो सरसों का तेल फाये से निचोड़ें।

अगर आँखों में पड़ जाते हो जाले,
तो दखनी मिर्च घी के साथ खा ले।

 तपेदिक से अगर चाहिए रिहाई,
बदल पानी का गन्ना चूस भाई।

 दमा मे यह ग़ज़ा बेशक है अच्छी,
 खटाई छोड़ खा दरिया की मछली।

अगर तुझ को लगे जाड़े में सर्दी ,
तो इस्तेमाल कर अंडे की ज़र्दी।

जो बदहज़मी में तू चाहे अफाका,
तो दो एक वक्त कर ले तू फ़ाक़ा।

प्लीज शेयर करें। शुक्रिया।

Monday, 17 September 2018

गुप्ता के घर की रोटी,गुप्ता के घर की दाल।

गुप्ता के घर की रोटी,गुप्ता के घर की दाल।

        छप्पन भोग में भी नही ऐसा कमाल।

गुप्ता  के  घर  का आचार
        बदल देता है विचार।

 
 गुप्ता के घर  का पानी।     
शुद्ध करे वाणी।

   गुप्ता के घर  के फल और फूल।
      उतार देती है जन्मों -जन्मों की घूल।
  गुप्ता की छाया।
        बदल देती है काया।

 गुप्ता के घर  का रायता।
        मिलती है चारों और से सहायता।
गुप्ता के घर के आम।
       नई सुबह नई शाम
 गुप्ता के घर का हलवा
      दिखाता है जलवा।

 गुप्ता की सेवा।
     मिलता है मिश्री और मेवा।

    💐💐  जय बोलो  💐💐
 🌷     श्री कृष्ण  भगवान कीजय गुप्ता  हो तो आगे शेयर जरूर करें

Sunday, 2 September 2018

lord krishna

भगवान् श्री कृष्ण जी के 51 नाम और उन के अर्थ:.....

1 कृष्ण : सब को अपनी ओर आकर्षित करने वाला.।
**
2 गिरिधर: गिरी: पर्वत ,धर: धारण करने वाला। अर्थात गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले।
**
3 मुरलीधर: मुरली को धारण करने वाले।
**
4 पीताम्बर धारी: पीत :पिला, अम्बर:वस्त्र। जिस ने पिले वस्त्रों को धारण किया हुआ है।
**
5 मधुसूदन: मधु नामक दैत्य को मारने वाले।
**
6 यशोदा या देवकी नंदन: यशोदा और देवकी को खुश करने वाला पुत्र।
**
7 गोपाल: गौओं का या पृथ्वी का पालन करने वाला।
**
8 गोविन्द: गौओं का रक्षक।
**
9 आनंद कंद: आनंद की राशि देंने वाला।
**
10 कुञ्ज बिहारी: कुंज नामक गली में विहार करने वाला।
**
11 चक्रधारी: जिस ने सुदर्शन चक्र या ज्ञान चक्र या शक्ति चक्र को धारण किया हुआ है।
**
12 श्याम: सांवले रंग वाला।
**
13 माधव: माया के पति।
**
14 मुरारी: मुर नामक दैत्य के शत्रु।
**
15 असुरारी: असुरों के शत्रु।
**
16 बनवारी: वनो में विहार करने वाले।
**
17 मुकुंद: जिन के पास निधियाँ है।
**
18 योगीश्वर: योगियों के ईश्वर या मालिक।
**
19 गोपेश :गोपियों के मालिक।
**
20 हरि: दुःखों का हरण करने वाले।
**
21 मदन: सूंदर।
**
22 मनोहर: मन का हरण करने वाले।
**
23 मोहन: सम्मोहित करने वाले।
**
24 जगदीश: जगत के मालिक।
**
25 पालनहार: सब का पालन पोषण करने वाले।
**
26 कंसारी: कंस के शत्रु।
**
27 रुख्मीनि वलभ: रुक्मणी के पति ।
**
28 केशव: केशी नाम दैत्य को मारने वाले. या पानी के उपर निवास करने वाले या जिन के बाल सुंदर है।
**
29 वासुदेव:वसुदेव के पुत्र होने के कारन।
**
30 रणछोर:युद्ध भूमि स भागने वाले।
**
31 गुड़ाकेश: निद्रा को जितने वाले।
**
32 हृषिकेश: इन्द्रियों को जितने वाले।
**
33 सारथी: अर्जुन का रथ चलने के कारण।
*
**
35 पूर्ण परब्रह्म: :देवताओ के भी मालिक।
**
36 देवेश: देवों के भी ईश।
**
37 नाग नथिया: कलियाँ नाग को मारने के कारण।
**
38 वृष्णिपति: इस कुल में उतपन्न होने के कारण
**
39 यदुपति:यादवों के मालिक।
**
40 यदुवंशी: यदु वंश में अवतार धारण करने के कारण।
**
41 द्वारकाधीश:द्वारका नगरी के मालिक।
**
42 नागर:सुंदर।
**
43 छलिया: छल करने वाले।
**
44 मथुरा गोकुल वासी: इन स्थानों पर निवास करने के कारण।
**
45 रमण: सदा अपने आनंद में लीन रहने वाले।
**
46 दामोदर: पेट पर जिन के रस्सी बांध दी गयी थी।
**
47 अघहारी: पापों का हरण करने वाले।
**
48 सखा: अर्जुन और सुदामा के साथ मित्रता निभाने के कारण।
**
49 रास रचिया: रास रचाने के कारण।
**
50 अच्युत: जिस के धाम से कोई वापिस नही आता है।
**
51 नन्द लाला: नन्द के पुत्र होने के कारण।
🌺 ।। जय श्री कृष्णा ।।




" कृष्ण का मोबाइल "
📱 
       लगाया  कभी...??? 

🌍(1) " कृष्ण " का  नम्बर  कभी  " एंगेज "  नही  आता  चाहे  एक  साथ  लाखो करोड़ो  लोग  बात  करे...🌍

🎧(2) " कृष्ण " का  नम्बर  कभी  " स्विच ओफ "  नही  होता  चाहे  कितनी  ही  देर  बात  करे...🎤

🍒(3) " कृष्ण " का  नम्बर  कभी  " कवरेज  छेत्र "के  बाहर  नही  आता चाहे  आप  कही भी चले  जाए । सब  जगह  इसका  ' फुल  नेटवर्क ' आता  है...🍒

🙏(4) " कृष्ण " से  कितनी  भी  बात  कर  ले आपकी  बैटरी  डिस्चार्ज  नही  होगी  बल्कि  जितनी  बात  करेंगे  उतनी  ही  फुल  चार्ज  होगी...🙏

📱(5) " कृष्ण " से  बात करने  के  लिए  सब  जगह रोमिग फ्री है   ☎

" कृष्ण " का नम्बर है...
"श्री कृष्ण: शरणं मम "

🌹🙏जय श्री कृष्ण🙏🌹

Friday, 24 August 2018

Believe in Y O U R S E L F

      चूहा अगर पत्थर का हो तो
             सब उसे पूजते हैं

      मगर जिन्दा हो तो मारे बिना
              चैन नहीं लेते हैं

         साँप अगर पत्थर का हो
            तो सब उसे पूजते हैं

       मगर जिन्दा हो तो उसी वक़्त
                   मार देते हैं

       माँ बाप अगर "तस्वीरों" में हो
               तो सब पूजते हैं

       मगर जिन्दा है तो कीमत नहीं
                    समझते"

       बस यही समझ नहीं आता के
       ज़िन्दगी से इतनी नफरत क्यों

                       और

        पत्थरों से इतनी मोहब्बत क्यों

          जिस तरह लोग मुर्दे इंसान को
           कंधा देना पुण्य समझते हैं​

       काश" इस तरह' ज़िन्दा" इंसान
       को सहारा देंना पुण्य  समझने
        लगे तो ज़िन्दगी आसान हो
             जायेगी​
एक बार जरूर सोचिए

                 Believe in
            Y O U R S E L F

Thursday, 23 August 2018

जरूर पढें बहुत सुन्दर कथा



एक महिला रोज मंदिर जाती थी ! एक दिन उस महिला ने पुजारी से कहा अब मैं मंदिर नही आया करूँगी !
इस पर पुजारी ने पूछा -- क्यों ?
तब महिला बोली -- मैं देखती हूँ लोग मंदिर परिसर में अपने फोन से अपने व्यापार की बात करते हैं ! कुछ ने तो मंदिर को ही गपशप करने का स्थान चुन रखा है ! कुछ पूजा कम पाखंड,दिखावा ज्यादा करते हैं !
इस पर पुजारी कुछ देर तक चुप रहे फिर कहा -- सही है ! परंतु अपना अंतिम निर्णय लेने से पहले क्या आप मेरे कहने से कुछ कर सकती हैं !
महिला बोली -आप बताइए क्या करना है ?
पुजारी ने कहा -- एक गिलास पानी भर लीजिए और 2 बार मंदिर परिसर के अंदर परिक्रमा लगाइए । शर्त ये है कि गिलास का पानी गिरना नहीं चाहिये !
महिला बोली -- मैं ऐसा कर सकती हूँ !
फिर थोड़ी ही देर में उस महिला ने ऐसा ही कर दिखाया !
उसके बाद मंदिर के पुजारी ने महिला से 3 सवाल पूछे -
1.क्या आपने किसी को फोन पर बात करते देखा !
2.क्या आपने किसी को मंदिर में गपशप करते देखा !
3.क्या किसी को पाखंड करते देखा !
महिला बोली -- नहीं मैंने कुछ भी नहीं देखा !
फिर पुजारी बोले --- जब आप परिक्रमा लगा रही थीं तो आपका पूरा ध्यान गिलास पर था कि इसमें से पानी न गिर जाए इसलिए आपको कुछ दिखाई नहीं दिया, अब जब भी आप मंदिर आयें तो अपना ध्यान सिर्फ़ परम पिता परमात्मा में ही लगाना फिर आपको कुछ दिखाई नहीं देगा ! सिर्फ भगवान ही सर्वत्र दिखाई देगें ... !!
!! जाकी रही भावना जैसी ..
प्रभु मूरत देखी तिन तैसी !!
जीवन मे दुःखो के लिए कौन जिम्मेदार है ?
👉🏻ना भगवान,
👉🏻ना गृह-नक्षत्र,
👉🏻ना भाग्य,
👉🏻ना रिश्तेदार,
👉🏻ना पडोसी,
👉🏻ना सरकार,
जिम्मेदार आप स्वयं है
1) आपका सरदर्द, फालतू विचार का परिणाम
2) पेट दर्द, गलत खाने का परिणाम
3) आपका कर्ज, जरूरत से ज्यादा खर्चे का परिणाम
4) आपका दुर्बल /मोटा /बीमार शरीर, गलत जीवन शैली का परिणाम
5) आपके कोर्ट केस, आप के अहंकार का परिणाम
6) आपके फालतू विवाद, ज्यादा व् व्यर्थ बोलने का परिणाम
*उपरोक्त कारणों के अलावा सैकड़ों कारण है और बेवजह दोषारोपण दूसरों पर करते रहते
इसमें ईश्वर दोषी नहीं है
अगर हम इन कष्टों के कारणों पर बारिकी से विचार करें तो पाएंगे की कहीं न कहीं हमारी मूर्खताएं ही इनके पीछे है।।

आपका जीवन प्रकाशमय हो तथा शुभ हो